शादी से 7 दिन पहले युवती ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

छतरपुर। महोबा जिले के सीमावर्ती थुरट गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। जिस घर में सात दिन बाद बारात आनी थी, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा है। 20 वर्षीय रजनी ने शादी की तैयारियों के बीच अचानक जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल छतरपुर में उसकी मौत हो गई।

अंतिम दौर में थीं शादी की तैयारियां

रजनी, नंदराम अनुरागी की बेटी थी। उसकी शादी छतरपुर जिले के टेड़ीपुरवा निवासी वीरेंद्र अनुरागी से तय हुई थी। 25 फरवरी को बारात आनी थी। घर में मेहंदी और मंगल गीतों की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ बदल दिया।

हंसी-खुशी खाना, फिर लूडो खेलते समय उठाया कदम

परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे तक सब सामान्य था। परिवार ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद रजनी अपनी बहन के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रही थी। इसी दौरान वह उठी और अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। कुछ देर बाद उल्टियां होने पर परिजनों को घटना का पता चला।

अस्पताल में तोड़ा दम, जांच जारी

परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। अजनर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गई है, आखिर ऐसी क्या वजह रही कि शादी से ठीक पहले एक हंसती-खेलती युवती ने इतना बड़ा कदम उठा लिया?

 

Next Post

दूसरी जीत के साथ टी-20 विश्वकप से विदा हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

Fri Feb 20 , 2026
पल्लेकेले, 20 फरवरी (वार्ता) कप्तान मिचेल मार्श (नाबाद 64) और ट्रैविस हेड (32) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में ओमान को नौ विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट से विदा हुई। यह टूर्नामेंट में उसकी दूसरी जीत है। इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like