अहमदपुर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय की बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया.
इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को वैक्सीन के महत्व और इसकी कमी से होने वाले सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में बालिकाओं ने अपना टीकाकरण कराया. जिला पंचायत सीईओ द्वारा बालिकाओं को चॉकलेट भी वितरित की गईं.
इसी तरह भैरूंदा के शासकीय संदीपनी स्कूल में एचपीवी का टीका लगवाने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तक मेले से दो-दो नोटबुक वितरित की गई. इसके साथ ही स्कूल द्वारा बालिकाओं को शीतल पेय(लस्सी) भी पिलवाई गई. पुस्तक मेले में आई बालिकाओं और अभिभावकों को भी टीका लगवाने के प्रेरित किया.
