चार आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

इंदौर. पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. राऊ पुलिस ने चांदनी चौक, रंगवासा में 55 वर्षीय बाबूलाल जसोदिया को लोहे का छुरा रखने पर पकड़ा. मल्हारगंज पुलिस ने जिन्सी हाट मैदान से 36 वर्षीय रिंकू कोरी और 32 वर्षीय रामलखन कोरी को चाकू सहित गिरफ्तार किया. वहीं, गांधी नगर पुलिस ने देवधरम टंकी के पास से 28 वर्षीय रेश महौर को अवैध चाकू रखने के आरोप में पकड़ा. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

पत्नी के साथ अभद्रता का विरोध करने पर दर्जन भर बदमाशों ने व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला

Thu Aug 14 , 2025
सीधी। शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में घुसकर करीब दर्जन भर बदमाशों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया और दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई […]

You May Like