जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सिद्धनगर निवासी एक महिला अतिथि शिक्षिका का जालसाज ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। हैकिंग के दौरान पीड़िता का फोन अपने आप ऑटो-अपडेट होने लगा था।
पुलिस के मुताबिक, सिद्धनगर मुखर्जी चौक मानेगांव निवासी 40 वर्षीय प्रियंका बनौधा श्रमोदय आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं। वह अपने मोटोरोला कंपनी के मोबाइल जब इस्तेमाल कर रही थीं, तभी अज्ञात हैकर ने उनका फोन हैक कर लिया। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा और स्क्रीन ब्लॉक हो गई। जब उनका फोन दोबारा चालू हुआ, तो उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते का बैलेंस चेक किया। मैसेज और बैंक स्टेटमेंट देखने पर उनके होश उड़ गए। जब उनका फोन बंद था, ठीक उसी दौरान ठग ने उनके खाते में सेंध लगाकर 80 हजार रुपये की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली थी।
10 ट्रांजेक्शन, 1.26 लाख पार-
कोतवाली थाना अंतर्गत दरहाई पारूल चौधरी 30 वर्ष का भी मोबाइल अपने आप हैक हो गया जिसके बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक खाता से किसी अज्ञात ठग ने कुल 10 किस्त में 1 लाख 26 हजार 999 रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये हैं।
