दिल दहला देने वाली लूटपाट और हत्या, ट्रैक्टर के पास सो रहे श्रमिक को मारी गोली

रीवा: गढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। घुमा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर के पास सो रहे एक श्रमिक वीरबल शाक्य (45), निवासी मुरैना, की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मृतक की जेब से डेढ़ से दो लाख रुपये लूटे और फरार हो गए। घटना रात करीब 2:30 बजे हुई जब मृतक अपने बेटे अजीत के साथ सो रहा था। बेटे अजीत के अनुसार, तीन युवक मोटरसाइकिल से आए और पैसे मांगने लगे।

विरोध पर उन्होंने वीरबल के सीने में गोली मार दी। घायल वीरबल ने बेटे की गोद में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लूट को कारण माना है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में भय और गुस्से का माहौल है, लोग रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।

Next Post

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7154

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आयी है, गुरुवार सुबह आठ बजे तक 33 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7154 तक पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की […]

You May Like

Play sound