वन विभाग ने रुकवाई अपने ही कर्मचारी की अंत्येष्टि

शिवपुरी: शिवपुरी के मुक्तिधाम में उस समय विचित्र स्थिति बन गई जब परिजन मृतक बनवारी लाल रजक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और शव को चिता पर रखा जा चुका था, तभी वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। विभाग ने कानूनी अनिवार्यताओं का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया।मृतक बनवारी लाल रजक वन विभाग में कार्यरत थे। वे अपने एक साथी के साथ बाइक से ड्यूटी के सिलसिले में जा रहे थे, तभी रन्नौद रोड पर राजापुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चूंकि बनवारी लाल एक शासकीय कर्मचारी थे और उनकी मृत्यु एक दुर्घटना में हुई थी, इसलिए बिना पोस्टमार्टम के उनका अंतिम संस्कार कानूनी पेच बन सकता था। विभागीय लाभ, अनुकंपा नियुक्ति और बीमा दावों के लिए ‘पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट’ एक अनिवार्य दस्तावेज होता है। परिजनों ने भावुकता में आकर बिना पुलिस सूचना या पीएम कराए सीधे अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी।

अचानक पुलिस और वन विभाग की टीम को देखकर मुक्तिधाम में मौजूद लोग और परिजन चकित रह गए। कुछ समय के लिए तनाव और असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ परिजनों को समझाया कि यदि आज पोस्टमार्टम नहीं हुआ, तो भविष्य में परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता और पेंशन में बड़ी बाधा आ सकती है। इसके बाद शव को चिता से उठाकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Next Post

विधानसभा में पेश हुआ पेपरलेस बजट, पूरी तरह डिजिटल रही कार्यवाही

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल स्वरूप में पेश किया गया। बजट प्रस्तुति के दौरान कागज़ के बजाय डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया गया, जिससे सदन की कार्यवाही आधुनिक तकनीक के अनुरूप नजर आई। वित्त मंत्री का बजट भाषण करीब एक […]

You May Like