जबलपुर: दमोह से जबलपुर बेटे का इलाज कराने आए पिता को ठगों ने शिकार बना लिया। रिपोर्ट दिलाने के नाम पर ठगी कर पैसे ऐंठ लिए और भाग गए।
मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर ने बताया कि दमोह हटा निवासी तातु 65 वर्ष पत्नी राम रानी के साथ बेटे बलराम मरीज 20 वर्ष का इलाज कराने रविवार को जबलपुर लेकर आए थे लेकिन व्यवस्था के आभाव मेंं जांच नहीं हो पाई।
बुधवार शाम को मेडिकल कैम्पस में बुजुर्ग शाम 6 बजे डीन ऑफिस के पास टहल रहा था तभी दो युवक स्कूटी से आए। एक स्कूटी पर था और दूसरा खड़ा था, उसने बुजुर्ग को बोला कि आप यहां क्यों आए हो। बेबस बुजुर्ग ने बताया की बेटे बलराम का इलाज कराने आया है, उसकी जांच नहीं हो पा रही, युवक ने झांसा दिया और बुजुर्ग झांसे में आ गया।
युवक ने बुजुर्ग को अपनी स्कूटी में बैठाकर मेडिकल का एक चक्कर लगवाया, इसके बाद 500 रूपए लेकर बुजुर्ग को गेट पर रोक दिया थोड़ी देर बाद आकर 500 और मांगे और बोला यही खड़े रहो और युवक रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बुजुर्ग इधर उधर भगता रहा। सूचना पर मोक्ष आशीष ठाकुर पहुंचे। बुजुर्ग ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद बुजुर्ग को मेडिकल में रहने और भोजन की व्यवस्था कराई गई। आशीष ठाकुर का कहना है कि कई बार ऐसी ठगी हो चुकी है इसकी जानकारी प्रबंधन को पूर्व में भी दीं पर अंकुश नहीं लगा, आये दिन होती घटनाये होती है। रातभर मेडिकल चौकी बंद रहती है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
