पत्थर खदान में डूबे दो छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

श्योपुर। पत्थर खदान में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र डूब गए। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये हादसा विजयपुर थाना क्षेत्र के इकलौद गांव में मंगलवार दोपहर हुआ। यहां सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा एक क्रेशर लगाया गया है। क्रेशर के पास स्थित पत्थर खदान करीब 40 से 50 फीट गहरी है, लेकिन इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था। वहीं खदान में पानी भर जाने की वजह से यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां रोजाना कई लोग नहाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने पहुंचते हैं। मंगलवार को लगभग 100 स्कूली बच्चे भी यहां पहुंचे थे, तभी इकलौद गांव निवासी छात्र नीलेश जादौन और निखिल गौड़ गहरे पानी में डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई है। विजयपुर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है।

Next Post

ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 9 अटेंप्ट और आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट  

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को यू पी एस सी परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट देने की याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने सभी 17 याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि एस सी, एस टी, एवं ओ बी सी […]

You May Like