
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग का सबसे बड़ा सरकारी एक हजार बिस्तर का अस्पताल अलर्ट मोड पर है। युद्ध की स्थिति में यहां मेडिकल इमरजेंसी लगाने की तैयारी है। डॉक्टरो को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस, ट्रॉमा सेंटर व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ दवाओं के स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में ट्रॉमा के एक्सटेंशन किस स्थान पर कितनी संख्या में किया जा सकता है, इसकी तैयारी रखने के साथ-साथ इमरजेंसी और अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एंबुलेंस का स्ट्रक्चर प्वाइंटों पर तैयार रखने और डॉक्टर को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल का कोई भी कर्मचारी अधिकारी डॉक्टर के बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय को नहीं छोड़ सकता। इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों की छत पर रेडक्रॉस के निशान बनाए गए हैं।
