ग्वालियर: कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्वालियर में खबर लिखे जाने तक सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए हैं। कोहरे के कारण सुबह 11 बजे ग्वालियर, भिंड और शिवपुरी समेत कई शहरों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम है। ग्वालियर में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही तेज बर्फ़ीली धुंध की रफ्तार 213 किलोमीटर प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते ठंडी हवाओं ने अंचल में ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। चंबल के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा है।
कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि हाईवे पर वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ग्वालियर, मुरैना समेत कई शहरों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
