ग्वालियर : कांग्रेस सेवादल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के प्रथम नगर आगमन पर सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवादल की संभागीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भार्गव के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा हुई। विशेष रूप से 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली एसआईआर रैली में सेवादल की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सेवादल के हर कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े, जो लोकतंत्र की रक्षा और न्याय की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी पी.एन. मिश्रा, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गजानंद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र शर्मा, बृजकिशोर शर्मा, प्रदेश सचिव देवशरण चौबे, ओमप्रकाश सिकरवार, जिलाध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, संदीप मिश्रा, महेंद्र चतुर्वेदी, कमल शर्मा, प्रदीप रजक, मोहन सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।
