10 टन का पहला संगमरमर पिलर तैयार, दादाजी मंदिर निर्माण को मिली नई गति

खंडवा। निर्माणाधीन श्री दादाजी मंदिर के लिए राजस्थान के मकराना में पहला भव्य संगमरमर का पिलर तैयार हो गया है। करीब 10 टन वजनी इस पिलर को नौ हिस्सों में तैयार किया गया है, जिन्हें अगले दो से चार दिनों के भीतर खंडवा लाया जाएगा। मंदिर निर्माण से जुड़े इस महत्वपूर्ण चरण को श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के लिए अन्य तीन संगमरमर पिलरों का निर्माण भी तेजी से जारी है और उन्हें 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति सदस्य गणेश कानडे और हिमांशु अग्रवाल ने मकराना पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और विधायक कंचन मुकेश तनवे सहित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए पिलरों को शीघ्र खंडवा पहुंचाने के निर्देश दिए।

Next Post

स्कूल शिक्षिका से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Jul 10 , 2026
सागर। सागर जिले के बंडा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय विद्यालय क्वायला में घुसकर उत्पात मचाने एवं शिक्षकों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर बंडा न्यायालय मे पेश किया गया जहा से जेल भेज दिए गए है। फरियादिया श्रीमती लक्ष्मी सोनी, 61 वर्ष, निवासी नया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09, […]

You May Like