स्कूल शिक्षिका से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के बंडा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय विद्यालय क्वायला में घुसकर उत्पात मचाने एवं शिक्षकों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर बंडा न्यायालय मे पेश किया गया जहा से जेल भेज दिए गए है। फरियादिया श्रीमती लक्ष्मी सोनी, 61 वर्ष, निवासी नया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09, बण्डा द्वारा थाना बण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे शासकीय विद्यालय ग्राम क्वायला में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान ग्राम क्वायला निवासी नीलेश उर्फ डिल्लू यादव (27 वर्ष) एवं उसका साथी सोनू दांगी (30 वर्ष) विद्यालय परिसर में पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। शिक्षकों द्वारा समझाइश देने पर दोनों आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की तथा शिक्षक एवं विद्यालय में उपस्थित बच्चों के साथ मारपीट कर भय का वातावरण निर्मित किया। शिकायत के आधार पर थाना बण्डा में धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5), 121(1), 132 एवं 221 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना बण्डा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बण्डा भेज दिया गया।

Next Post

डीपीएस वसंत विहार और डीपीएस आर.के. पुरम की शानदार जीत, क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय

Fri Jul 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) लगातार तीन दिनों तक बारिश से प्रभावित रहने के बाद ओरिएंटल कप 2026 के चौथे दिन आखिरकार खिली धूप ने युवा खिलाड़ियों का स्वागत किया। बेहतर मौसम और अनुकूल खेल परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को बालक वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. […]

You May Like