यशस्वी का शतक, चायकाल तक भारत एक विकेट पर 220 रन

नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) यशस्वी जायसवाल (नाबाद 111) की शतकीय और साई सुदर्शन (नाबाद 71) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक एक विकेट पर 220 रन बना लिये है।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 58रन जोड़े। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर जोमेल वारिकन ने केएल राहुल को छकाया और विकेटकीपर टेविन इमालक ने फूर्ती से स्टंप उड़ा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 54 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली।

भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट पर 94 रन बनाये थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साई सदुर्शन ने यशस्वी के साथ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे।

भोजनकाल के बाद यशस्वी जयसवाल ने अपना सातवां टेस्ट शतक और साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चायकाल तक दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी हो चुकी है और भारत ने एक विकेट पर 220 रन बना लिये है। यशस्वी जायसवाल ( नाबाद 111 ) और साई सुदर्शन (नाबाद 71) क्रीज पर मौजूद है।

वेस्टइंडीज की ओर जोमेल वारिकन एकमात्र सफल गेंदबाज रहे।

 

Next Post

पाकिस्तान में फौजी कार्रवाई में 30 आतंकवादी मारे गए

Fri Oct 10 , 2025
इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर ( वार्ता ) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये एक अभियान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में 30 आतंकवादी मारे गये हैं। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह जवाबी कार्रवाई सेना पर कुछ दिनों पहले हुए एक हमले के बाद की गई है। […]

You May Like