मछली मारते समय करंट से युवक की मौत,इमलिया चौकी के पास नाले में हुआ हादसा

दमोह: तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप कांकर (कालापानी मौजा) खेत के पास नाले में मछली मारते समय 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई.मृतक की पहचान रत्तू पिता स्व. लखन आदिवासी, निवासी कांकर के रूप में हुई है. घटना के समय युवक नाले में मछली मार रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने युवक को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवाकर जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया.गुरुवार सुबह इमलिया चौकी से प्रधान आरक्षक हीरालाल सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया.पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पहले सुविधाएं दो, फिर तोड़ो मकान: कजलीखेड़ा में विस्थापन के विरोध में बुलडोजर के सामने खड़े होंगे लोग

Thu Jun 4 , 2026
भोपाल: ग्राम कजलीखेड़ा और कालापानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और मकानों को विस्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए आज गुरुवार को जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई किए जाने की संभावना है. बुधवार को कोलार तहसील के पटवारी और राजस्व […]

You May Like

मनोरंजन