
रीवा, रीवा एयरपोर्ट से 9 अगस्त को रीवा से भोपाल तथा रीवा से कोलकाता हवाई सेवाएं शुरू हुईं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा से भोपाल हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भोपाल जाने वाली फ्लाइट से यात्रियों के साथ सहयात्री बनकर भोपाल रवाना हुए। उप मुख्यमंत्री भोपाल में राजाभोज एयरपोर्ट में आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए। समारोह में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से कोलकाता, भोपाल से पटना, भोपाल से रीवा तथा रीवा से कोलकाता हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल से रीवा जाने वाले हवाई जहाज में सहयात्री बनकर रीवा पहुंचे। उप मुख्यमंत्री रीवा से कोलकाता की प्रथम उड़ान में 63 यात्रियों के साथ कोलकाता रवाना हुए।
