
दमोह। कलेक्ट्रेट स्थित ऑफीसर कॉलोनी में गुरुवार को एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व के बंगले में एक बड़ा सर्प देखे जाने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बंगले में करीब 6-7 फीट लंबा एक सर्प दूसरे छोटे सर्प को मुंह में दबाए हुए पाया गया। इसे देखकर घर में मौजूद लोग घबरा गए।एसडीएम सौरभ गंधर्व ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीईआरएफ रेस्क्यू टीम और स्थानीय सपेरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सर्पों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें बंगले से बाहर ले जाकर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के बाद ही कॉलोनी में राहत की सांस ली गई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में सर्प दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
