
दमोह।पुलिस मुख्यालय, मप्र के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया. अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान के दौरान जिलेभर में साइबर जागरूकता रैलियां, मैराथन, नुक्कड़ सभाएं, विद्यालय व महाविद्यालयों में संवाद कार्यक्रम, व्यापारी वर्ग, महिला समूहों, छात्र-छात्राओं व ग्रामीण नागरिकों के साथ जागरूकता सत्र आयोजित किए गए.साथ ही सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, पंपलेट व अन्य माध्यमों से भी लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.अभियान के समापन अवसर पर श्री गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, दमोह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक, ओटीपी व बैंकिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, फेक कॉल तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने टीआई मनीष कुमार, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, साइबर सेल सौरभ टंडन, राकेश अठया, कुलदीप,आरक्षक गौरव, गोविंद सिंह बग्गा सचिव, उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह बग्गा, सदस्य अजय खत्री, इंद्रजीत अरोरा,प्राचार्य श्रीमती हर्षा हजारी, प्रधानाचार्य श्रीमति अंजू खत्री उपस्थित विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ को साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई तथा अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है.उन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने व राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की.अंत में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने राधिका पटेल,पलक खरे,विशेष पटेरिया,कृष्णा गुप्ता,शंकर जाटव,आनादिता चौबे,प्रिंस चौरसिया,यामिनी आदर्श छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया।
