धामी ने हरीश रावत से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट किये अपने खेत के चावल

देहरादून 30 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

भेंट के दौरान श्री धामी ने श्री रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल श्री रावत को भेंट किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

श्री रावत ने इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए श्री धामी का आभार व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

 

Next Post

दिन में राहत, शाम से ठंड हो रही महसूस

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियोंके असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पारे में भी उतारा-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत है लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चल रही है जिससे ठंड का अहसास बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 […]

You May Like