रीवा:आउटडोर मीडिया नियमों को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा जोन 02 में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की गई.अभियान के दौरान रेड टैप एवं लॉ पीनोज पिज्जा द्वारा मौके पर ही 23,600 रुपये की राशि जमा कराते हुए पंजीयन कराया गया. वहीं कम्पोजिट मदिरा दुकान झिरिया, जॉकी सहित अन्य दुकानों द्वारा अवैध बैनर एवं होर्डिंग की जब्ती एवं 4,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई.
नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों एवं संस्थानों को नोटिस जारी कर आउटडोर मीडिया विज्ञापन नियम 2017 के अनुरूप पंजीयन कराने एवं अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने के निर्देश दिए गए थे. नोटिस उपरांत भी नियमों का पालन न करने पर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई. नगर निगम द्वारा संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में बिना अनुमति के होर्डिंग या बैनर लगाए गए तो मीडिया आउटडोर 2017 नियम के तहत प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दीपक सिंह तोमर, अतिक्रमण प्रभारी रावेंद्र शुक्ला मौजूद रहे.
