नरवाई में आग लगाने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

रीवा:जिले में कृषकों तथा पशुपालकों को भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा गर्मियों में होने वाली आग की दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं.यह आदेश सम्पूर्ण रीवा जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. प्रतिबंध का उल्लंघन करके नरवाई जलाने पर दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर 2500 रुपए, दो से पाँच एकड़ तक के किसानों पर 5000 रुपए तथा पाँच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों पर 15000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी. वर्तमान परिस्थितियों में आदेश की व्यक्तिश: तामीली संभव नहीं है इसलिए भारतीय नागरिक संहिता की 2023 धारा 163 (2) के तहत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है.

Next Post

वसूली की राशि जमा न करने वाले सरपंच, पूर्व सरपंच एवं पूर्व सचिव के विरूद्ध वारंट जारी

Fri Mar 13 , 2026
रीवा: विहित प्राधिकारी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव को वसूली की राशि जमा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों से कहा है कि संबंधितों को वारंट तामील कराकर सेंट्रल जेल में सुपुर्दगी कराकर […]

You May Like