प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से भाई बहन की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सचिन और मधु दोनों आज सुबह तालाब के पास खेलते खेलते दोनों गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे घर वाले ने भी सोचा बच्चे खेलने के लिए निकले थे और काफी देर होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो घर वाले ने खोज बीन शुरू कर दिया और जब तालाब के पास पहुंचे तो देखा दोनों तालाब में डूबे हुए थे.
ग्रामीणों और घर वालों ने मिलकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।वही मृतकों की पहचान सचिन यादव (12) और मधु यादव (10) के रूप में हुई।दोनों बच्चे मूल रूप से उतरांव थाना क्षेत्र के बलकसराय गांव के रहने वाले थे।कुछ दिन पहले नाना के घर कटियाही गांव घूमने आए हुए थे।
