ज्वेलरी शॉप में चोरी के बाद लगाई आग; CCTV में कैद हुए दो पुरुष और एक महिला

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान में चोरी और आगजनी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है.

जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय फरियादी परेश सोनी निवासी कोलार ने शिकायत दर्ज कराई. परेश ने पुलिस को बताया कि उनकी एक दुकान मेपल माल में संचालित है. दुकान में लगे कैमरे की फुटेज देखकर मालूम हुआ कि सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात दो पुरुष और एक महिला दुकान के अंदर आए और कुछ देर बाद बाहर चले गए. सुबह के समय दुकान में आग लगने की घटना हो गई. परेश ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी दुकान से आभूषण चोरी किए हैं. आरोपों को लेकर पुलिस मामले में जांच कर रही है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.

Next Post

डाक्टर से लूट के आरोपी गिरफ्तार महिला मित्र आलिया ने रची थी साजिश

Wed Apr 15 , 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में लूट करके फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने करीब 17 लाख रूपये की कीमत का चोरी हुआ सोने का कड़ा और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में प्रेसवार्ता […]

You May Like