
भोपाल। श्यामला हिल्स थाना इलाके में लूट करके फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने करीब 17 लाख रूपये की कीमत का चोरी हुआ सोने का कड़ा और अन्य सामान बरामद किया है.
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अलग अलग 10 टीमें लूट के आरोपियों की धडपकड के लिये लगाई गई थी. आयुक्त ने बताया कि महिला आरोपी आलिया खान, डाक्टर मनोज वर्मा को करीब 2 साल से जानती थी. डाक्टर वर्मा बोट क्लब पर स्थित जीवन वाटिका में प्रतिदिन योग करने आते थे. आलिया भी वहां आती थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई. कुछ दिन पहले दोनों का आपसी विवाद हो गया. इसके बाद आलिया ने डा वर्मा को सबक सिखाने के उद्देश्य से लूट की योजना बनाई. आलिया खान पूर्व में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो मे ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर भी रही है. इसके माध्यम से वह सोशल वर्क करने का दावा करती थी और डाक्टर स्वास्थ्य विभाग मे टी.बी. डिपार्टमेन्ट में डारेक्टर के पद पर होने से दोनो के मध्य काम के संबंध मे लगातार बाचतीत भी होती थी. इनके बीच आपसी जान पहचान अच्छी थी.
आलिया के डा वर्मा के लूट की योजना के सिलसले में पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी अदनान अपनी जमानत के सिलसिले में आलिया खान से मिला था. आलिया ने अदनान से डाक्टर को सबक सिखाने के संबंध मे बात की और योजना बनाई. अदनान ने इस प्लान में दो और लोगों को शामिल करने की सलाह आलिया को दी. इसके लिए पैसों की जरूरत महसूस हुई तो आलिया ने ही आरोपियों को डाक्टर के हाथ में सोने का कडा होने और उसे लूटने की जानकारी दी. घटना के बाद योजना के तहत आलिया ने अदनान को डाक्टर के आने जाने का समय व रास्ते की जानकारी दी. अदनान ने भी अपने दोस्तो के साथ मिलकर रैकी की. योजना के मुताबिक 10 अप्रैल को फरियादी डाक्टर मनोज वर्मा, जब बोट क्लब से अपने घर सायकिलिंग करते हुए जा रहे थे. इस दौरान आरोपी अरशान ने अपनी बाइक से किलोल पार्क के पास मेन रोड पर डाक्टर की सायकिल में टक्कर मारी और उन्हे गिरा दिया. सामने से अदनान और आरोपी मुदस्सिर ने डाक्टर के आँख मे मुर्ची पाउडर डाल कर डाक्टर के हाथ से सोने का कडा छीन लिया और तीनो आरोपी वहाँ से भाग गये. इस पूरे प्लान में महिला आरोपी आलिया खान की मुख्य भूमिका रही.
