प्रभारी मंत्री सिलावट आज ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर:जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज 10 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। सिलावट संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिलावट आज अपरान्ह 3.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। सिलावट अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 7.40 बजे ग्वालियर से रेलमार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

रणनीतिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने के लिए भारत पहुंचे इटली के उप प्रधानमंत्री ताजानी

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को गति प्रदान करने के मकसद से बुधवार को नयी दिल्ली पहुंचे। श्री ताजानी इस साल दूसरी बार भारत के दौरे पर आये हैं। विदेश […]

You May Like