ग्वालियर: प्रदेश के इंदौर शहर के बाद अब ग्वालियर में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में कोरोना पर नियंत्रण की तैयारी को लेकर ग्वालियर में “मॉक ड्रिल” की गई। हालांकि प्रदेश और केंद्र सरकार से कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं जारी की है.
लेकिन ऐतिहात के तौर पर शहर के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य और सिविल अस्पताल में 40 वार्ड संभावित कोरोना पॉजिटिव मरीज के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
