खम्भे से गिरे कर्मचारी की मौत पर भड़का आक्रोश, चक्काजाम

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत इको सिटी में शुक्रवार दोपहर विद्युत पोल में चढक़र सुधार कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मी की ऊंचाई से गिरने से हुई मौत के मामले में आक्रोश भड़क गया है। आज अमखेरा रोड पर आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
उनका आरोप रहा कि बिना सुरक्षा उपकरण काम कराया जा रहा था जब वह चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो गई थी जिससे करंट लगने से वे खंभे से नीचे गिर पड़े थे। परिजन दोषियों पर कार्रवाई, उचित मुआवजा और मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विदित हो कि रंजीत कोरी पिता लल्लू कोरी 40 वर्षीय निवासी अमखेरा का पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत उत्तर संभाग के अधारताल शिकायत केंद्र में आउटसोर्स कर्मी था। इको सिटी में लगे ट्रांसफार्मर में लगी एलटी केबल के जल गई थी। रंजीत कोरी को जूनियर इंजीनियर पुष्पजीत सिंह धुर्वे ने सुधार का कार्य सौंपा था। सुधार कार्य के पूर्व जूनियर इंजीनियर के द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जेई के आदेश पर शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पोल पर चढकऱ सुधार कार्य कर रहा आउटसोर्स कर्मी रंजीत कोरी अचानक 10 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा, जिससे उसके सिर एवं हाथ में गंभीर चोट पहुंची और अत्याधिक खून बह गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सक ने रंजीत कोरी को मृत घोषित कर दिया था।
आज पीएम के बाद परिजनों को शव मिला तो आक्रोश फैल गया। परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते घटना हुई है। बिना सूचना के लाइन चालू की गई। जिसके चलते करंट लग गया परिजन मांग कर रहे हैं हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही बिजली विभाग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, बेटे को नौकरी मिले।

Next Post

एम्बुलेंस ने रौंदा, श्रमिक नेता की मौत

Sat Apr 25 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाई फेडरेशन नेता और व्हीकल फैक्ट्री कार्य समिति के सचिव असीम दुबे की मौत गई।जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी असीम दुबे (49) रांझी इलाके […]

You May Like