मशहूर समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) मशहूर समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। सुश्री माहेश्वरी दूरदर्शन के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। कई दशकों तक दूरदर्शन पर अपनी शांत, गंभीर आवाज और संतुलित समाचार प्रस्तुति के कारण उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनायी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया।

हिंदी में पीएचडी करने के बाद 1976 में समाचार प्रस्तोता के रूप में वह दूरदर्शन से जुड़ीं और दो साल की संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, वह हमेशा राष्ट्रीय प्रसारक के साथ जुड़ी रहीं। बीच के इन दो वर्षों में उन्होंने लंदन में बीबीसी के लिए समाचार वाचिका के रूप में काम किया। वर्ष 1988 में दिल्ली लौटने के बाद, वह फिर से दूरदर्शन में सेवा देने लगी और शालीनता और सरलता के साथ समाचार देते हुए हिंदी समाचार वाचिका के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में हिंदी प्राध्यापक के रूप में भी काम किया था।

Next Post

खुदरा महंगाई की नयी सीरीज में खाद्य पदार्थों का भारांश घटाया गया, ई-कॉमर्स की कीमतों को मिली जगह

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) सरकार ने साल 2024 के आधार पर खुदरा महंगाई की नयी सीरीज में कई बदलाव किये हैं जिसमें खाद्य पदार्थों और शिक्षा वर्गों के भारांश कम कर दिये गये हैं जबकि ई-कॉमर्स की कीमतों को पहली बार मुद्रास्फीति की गणना में शामिल किया गया है। […]

You May Like