
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिजनों को धमकाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग पीड़िता और उसके परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर नाका क्षेत्र निवासी आरोपी साहिल खान पर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नाबालिग को अपनी पत्नी बताकर उसकी फोटो भी इंटरनेट पर अपलोड कर रहा था।
मामले की जानकारी परिजनों और संगठन के लोगों को मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की.
इस दौरान हिंदू जागरण मंच संयोजक राहुल सिंह परिहार, संजय जैन, कपिलकांत नायक, विवेक सेन, प्रभा शिवहारे, नित्या प्यासी, इंदु वैद्य, दीपक तिवारी, श्रीमति राठौर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
