सरकारी वाहन छोड़ ट्रैवलर से पहुंचे कलेक्टर-एसपी और सभी अधिकारी

जबलपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के लिए अपने-अपने सरकारी वाहनों के बजाय ट्रैवलर वाहनों का इस्तेमाल किया। दो ट्रैवलर वाहनों में कलेक्टर एवं एसपी सहित नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित एसडीएम एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे । व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

Next Post

ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue Jun 16 , 2026
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र स्थित कांचमिल, बिड़ला नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप […]

You May Like