दिनदहाड़े हाईवे पर पिस्टल के दम पर दंपत्ति से लूट

मऊगंज। मऊगंज जिले के देवतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया हाईवे में दिनदहाड़े बाइकर्स बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर दंपत्ति से सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार अशोक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक से मनगवां होते हुए रीवा जा रहे थे।

इसी दौरान पलिया हाईवे में बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और पिस्टल दिखाकर दंपत्ति को धमकाया। बदमाश महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में नगदी राशि के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे। घटना की सूचना तत्काल देवतालाब थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को दी गई है वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देवतालाब थाना क्षेत्र में इन दिनों लूट, चोरी और राहजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस का अपराधियों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

.....

Next Post

घर में अकेली विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

Sat May 16 , 2026
इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. घर में अकेली महिला को देख पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की. शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी […]

You May Like