
इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. घर में अकेली महिला को देख पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की. शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.
घटना 1 अप्रैल दोपहर करीब 2 बजे की है. 30 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे के साथ कॉलोनी में रहती है. घटना के समय वह घर में अकेली थी. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला रितेश शर्मा जबरन घर में घुस आया और उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा. आरोपी ने महिला पर साथ रहने का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला. मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
