सरपंच मझौली पाठ को हनी ट्रेप में फंसाने की कोशिस कर रही महिला सहित चार अरेस्ट

सरई: जिले में हनी ट्रेप से जुडे एक सनसनी खेज मामले में दो शातिर महिलायें दो पुरूष के सहारे मझौली पाठ के सरपंच को फसाने और 10 लाख रूपये ऐठने का षड़यंत्र रच रही थी। जहां सरपंच की रिर्पाट पर पुलिस ने छानबीन करते हुए दो महिलायें समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सरपंच से 10 लाख रूपये की डिमांड की जा रही थी।

सरई थाना टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को ग्राम सरपंच मझौली पाठ देवी सिंह ने सरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला फोन से बातचीत कर संबध बनाने को दबाव डालने पर सहमति से संबध बनाने पर अगले ही दिन उक्त महिला एवं उसकी एक भाभी द्वारा मोबाइल पर 10 लाख रुपये मांगने और नही देने पर बलात्कार एवं अपहरण के मामले में फसाने के लिये धमकी दी जा रही है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 308(7) 3(5), बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान सरई पुलिस ने विवेचना पीड़ित को फोन कर फसाने वाली लड़की अभिरक्षा में ली गई। पकड़ी गई महिला ने बताया की इसके द्वारा सरई में रहने वाले इम्तियाज अली नाम के व्यक्ति से मिलकर पूरा षड़यंत्र पूर्वक सरपंच मझौली पाठ का मोबाइल नम्बर देकर बात कर अपना असली नाम छिपाकर फसाने एवं इस कार्य में अपनी रिस्ते की बुआ का भी शामिल होना स्वीकार की। जहां उक्त आरोपियों को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया।

Next Post

शिवपुरी की अमोला घाटी में फिर दिखा तेंदुआ

Thu Mar 6 , 2025
शिवपुरी: अमोला घाटी में सुबह नेशनल हाईवे-27 पर गश्त के दौरान सुरवाया पुलिस को एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे पहले 8 फरवरी को इसी घाटी में एक मादा तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी रविंद्र बुंदेला ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पुलिस […]

You May Like