बेहतर तालमेल से ही होगा कृषि विकास तेज : रामनाथ ठाकुर

नयी दिल्ली 10 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (सीआईएफई) के कोलकाता केंद्र का दौरा किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने कृषि विकास को गति देने, सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण में सुधार लाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर सहयोग और समन्वय का आह्वान किया।

मंत्रालय के जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें बताया गया है कि श्री ठाकुर ने कृषि विकास कार्यक्रमों के असर को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों, कृषि संस्थानों और अन्य हितधारकों के बीच आपसी तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कृषि पैदावार, किसानों की आजीविका में सुधार, प्रौद्योगिकी के प्रसार, क्षमता निर्माण को भी रेखांकित किया। श्री ठाकुर ने मिट्टी की सेहत बनाये रखने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, रसायनों पर निर्भरता घटाने और दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने में प्राकृतिक खेती एवं सतत कृषि पद्धतियों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और संस्थानों को किसान हितैषी, आर्थिक रूप से व्यवहार्य तथा पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ प्रौद्योगिकियों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए भी प्रेरित किया।

पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि मंत्री दूध कुमार मंडल ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

.....

Next Post

पुरानी रंजिश में दो युवकों की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार; घटनास्थल पर निकाला जुलूस

Tue Nov 10 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर नई बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया […]

You May Like