भटके बुजुर्ग को तिलक नगर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर

इंदौर: तिलक नगर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो दिन से लापता एक बुजुर्ग को उनके परिजनों तक सकुशल पहुंचाया. बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर का रास्ता नहीं बता पा रहे थे और लगातार क्षेत्र में भटक रहे थे. स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी.सूचना मिलते ही आरक्षक शिवदत्त और नवीन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग से बातचीत का प्रयास किया.

बातचीत में बुजुर्ग ने “लाला का बगीचा” शब्द का जिक्र किया. इसी आधार पर पुलिस ने उनकी फोटो साझा कर लोगों से जानकारी जुटाई. फोटो और जानकारी के आधार पर परिजनों का पता चला. इसके बाद पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए पुष्टि कर बुजुर्ग को परिजनों के हवाले किया. परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और वे कभी-कभी घर से निकल जाते हैं. दो दिन से वे उनकी तलाश कर रहे थे. पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से परिजनों को बड़ी राहत मिली.

Next Post

मुख्यमंत्री ग्वालियर आए, विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुरैना रवाना

Sun Aug 31 , 2025
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज पूर्वान्ह राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री विमानतल से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ हेलीकाप्टर से पिपरसेवा जिला मुरेना के लिए रवाना हो गए। जहां शाम तक उनके कार्यक्रम हैं। शाम को […]

You May Like