जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर नई बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या करने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि कांचघर नई बस्ती में रविदास मंदिर के पास कार्तिक उर्फ बाबू चौधरी और उसके दोस्त करन पासी पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस चौधरी, हिमांशु चौधरी, शशांक, कृष्णा चौधरी, आशु केवट, मयंक चौधरी और ऋतिक जुगेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनका जुलूस निकाला गया। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Next Post
1984 सिख दंगों के लिए कांग्रेस माफी मांगे
Tue Nov 10 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने 1984 के सिख नरसंहार को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सिख समुदाय से माफी मांगने की मांग की। हर्ष मल्होत्रा ने ऑपरेशन ब्लू स्टार और तत्कालीन प्रधानमंत्री […]

You May Like
-
3 months ago
स्कूलों में शुरू हुई ‘सृजन संवाद’ योजना
-
12 months ago
कॉपीराइट का उल्लंघन कर बनाया जा रहा था नकली टेप