भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश प्रतिमा स्थापना, नेताओं ने की पूजा-अर्चना

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवादास सबनानी, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, शैलेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, डॉ. अभिजीत देशमुख, नितेश शर्मा एवं एस.एस. उप्पल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण में श्रद्धालुओं ने गणेश वंदना की।

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने खरीदी स्वदेशी गणेश प्रतिमा, किया स्थानीय कलाकारों का सम्मान

Wed Aug 27 , 2025
बैतूल: गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने स्थानीय कलाकारों द्वारा मिट्टी से निर्मित श्री गणेश की प्रतिमा एवं पूजन सामग्री खरीदी। इस दौरान उन्होंने कलाकारों व व्यवसायियों से संवाद कर उनके उत्पादों के विपणन की जानकारी ली और […]

You May Like