हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना:बिगौड़ी में हुए आदिवासी युवक की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को थाना ताला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार 16सितंबर को रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम बिगौड़ी में फरियादी मुकेश रावत द्वारा देखा गया कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत उम्र 35 वर्ष को अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान एवं अजमेर खान, तीनों निवासी बदरखा, कुएं की जगत के पास पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। फरियादी के अनुसार आरोपियों द्वारा भैयालाल को कुएं में फेंक दिया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश रावत एवं राकेश रावत की सहायता से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, जहां उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना पर थाना ताला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 304/26 धारा 103(1), 3(5) BNS 3(2)(v) एस.सी.एस.टी. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर मृतक के शव की पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम कराया गया एवं आरोपीगण को दस्तयाब कर पूछताछ की गयी जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुरानी रंजिश के कारण से घटना दिनांक 16.09.26 को मृतक भैयालाल रावत की हत्या के उद्देश्य से शराब पिलाने के बहाने से करीब जाना फिर गला दबाकर कुंए मे फेंककर हत्या कर देना बताये एवं वक्त घटना आरोपी अफसर खान का मोबाइल मौके पर कुंए मे गिरना बताये जिसे कुए मे मोटर लगाकर पानी को बाहर फेका गया जो आरोपी अफसर खान का मोबाइल कुंए से बरामद कर लिया गया है तथा आरोपीगण अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान एवं जुबेर खान को गिरफ्तार किया जाकर माननीय विशेष न्यायालयअनुसूचित जाति एवं जनजाति सतना के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

रफ्तार आरोपी- (1) अफसर खान पिता मकसूद खान उम्र 35 वर्ष, (2) इस्माइल उर्फ पम्पू खान पिता मंसूर खान उम्र 49 वर्ष, (3) अजमेर खान पिता मंसूर खान उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम बदरखा थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)

Next Post

विदेश मंत्रालय ने बदले पासपोर्ट से जुड़े नियम, 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वैधता और आवेदन फीस में हुआ बड़ा संशोधन

Sat Sep 19 , 2026
नई दिल्ली,  विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नया नियम लागू कर दिया है। पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत अब इस आयु वर्ग के बच्चों को जारी होने वाला 36 पन्नों का साधारण […]

You May Like