दांपत्य समाप्त करने की मांग अदालत ने की स्वीकार

जबलपुर:कुटुम्ब न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने क्रूरता साबित पाते हुए दांपत्य समाप्त करने मांग स्वीकार कर ली। इसी के साथ जबलपुर निवासी पति अभिषेक ने राहत की सांस ली। उसने पत्नी जयंती से विवाह विच्छेद की मांग की थी। आवेदक की ओर से अधिवक्ता एचआर नायडू ने पक्ष रखा।

उन्होंने दलील दी कि आवेदक व अनावेदक का विवाह 18 मई 2021 को विवाह अधिकारी के समक्ष हुआ था। चूंकि विवाह कोरोना काल में हुआ था। अत: कोई मांग नहीं की गई थी। कुछ दिन बाद पत्नी मायके चली गई। वह अकारण ससुराल आने से मना करने लगी। इस वजह से आवेदक को मानसिक त्रास हुआ। उसने इसी रवैये को क्ररता की परिधि में रखकर दांपत्य संबंध समाप्त करने की राहत चाही है। अदालत ने आवेदक का पक्ष मजबूत पाकर उक्त राहत प्रदान कर दी।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हराया

Sun Mar 8 , 2026
पर्थ, 08 मार्च (वार्ता) ऐनाबेल सदरलैंड (कुल छह विकेट और 129 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम को दूसरी पारी में 129 रन पर ढेर करने बाद मिले 25 रनों के लक्ष्य को 4.3 ओवर में हासिल […]

You May Like