प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका) 30 अप्रैल (वार्ता) अनुभवी सीमर डेन पैटरसन और ओटनील बार्टमैन और नए खिलाड़ी नकोबानी मोकोएना इस सर्दी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय और वनडे लिए दक्षिण अफ्रीका ए की टीम में शामिल किया हैं। बल्लेबाज मार्केस एकरमैन दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई करेंगे। टीम 22 मई से इंग्लैंड में दो चार-दिवसीय मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद क्षेत्ररक्षक कोच वांडिले ग्वावु ए टीम को कोचिंग देंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जस्टिन ओनटोंग और रोरी क्लेनवेल्ट को क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच बनाया गया है। पैटरसन ने तब से कोई टेस्ट नहीं खेला है जब वह 2024 के बॉक्सिंग डे मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका को क्वालीफाई कराने वाली एकादश का हिस्सा थे। वह लॉर्ड्स में मैच के लिए टीम में थे। आठ टेस्ट के घरेलू समर के साथ, पैटरसन वापस टीम में आ गए हैं।
इसी तरह, 33 साल के बार्टमैन, जो विवादित तरीके से टी-20 विश्वकप टीम में नहीं चुने गए थे, उन्हें टेस्ट में जगह बनाने का मौका दिया गया है। बल्लेबाजी की बात की जाये टोनी डी जोर्जी जो चोट से वापस आए हैं। जेसन स्मिथ, जो टी-20 वर्ल्ड कप टीम में थे लेकिन सिर्फ़ एक गेम खेले, उन्हें भी हरमन भाइयों, जॉर्डन और रुबिन, और सिनेथेम्बा केशिले और लेसेगो सेनोकवाने के साथ मौका मिलेगा।
दक्षिण अफ्रीका ए अरुंडेल में दो चार-दिन के मैच खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका ए चार दिवसीय की टीम:- मार्केस एकरमैन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, ज़ुबैर हमज़ा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, नकोबानी मोकोएना, डेन पैटरसन, सिनेथेम्बा केशिले, लेसेगो सेनोक्वाने, जेसन स्मिथ प्रेनेलन सुब्रायन, टियान वैन वुरेन और कोडी यूसुफ। दक्षिण अफ्रीका ए वनडे टीम:- मार्केस एकरमैन, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, डियान फ़ॉरेस्टर, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, क्वेना मफ़ाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लहुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायन।

