ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी अरेस्ट

विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बासौदा देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,10,000 रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई गुरुवार की रात को ग्राम अम्बानगर क्षेत्र के पडरिया जोड़, सिरोंज रोड और राजपूत ढाबा बासौदा रोड के आसपास दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील खां उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बरुआखार, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा और इसराईल उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पडरियां, थाना बासौदा देहात, जिला विदिशा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बासौदा देहात में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

मंगोलियाई सेना के साथ अभ्यास भारत की बढती रक्षा कूटनीति का प्रतीक : रक्षा सचिव

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मंगोलियाई सेना के साथ सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट और बहुराष्ट्रीय अभ्यास खान क्वेस्ट को भारत की बढती रक्षा कूटनीति का प्रतीक बताया है। श्री सिंह ने शुक्रवार को मंगोलिया के उलानबटार में भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट के […]

You May Like