संघर्ष, साहस और स्वाभिमान, आदिवासी समाज की सच्ची पहचान-वसुंधरा

जयपुर 09 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी भाई-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान, आदिवासी समाज की सच्ची पहचान हैं और इनकी धरोहर को सहजकर आने वाली पीढियों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि भारत आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। उनकी जीवनशैली, कला, भाषा, देव-पूजा, उत्सव, परंपराएं, नृत्य और उनके महानायक, ये सभी हमारे देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर हैं, जिन्हें हमें गर्व से सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

 

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में आतंकी ठिकानों पर छापेमारी की

Sat Aug 9 , 2025
जम्मू 09 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकवादियों से जुड़े कई ठिकानों पर समन्वित और औचक छापेमारी की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये छापेमारी […]

You May Like