मामूली विवाद में युवक पर कैंची से हमला, आरोपी फरार

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर कैंची से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है।

घटना गत रविवार रात स्कूल ब्लॉक इलाके में हुई। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी प्रशांत के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में धुत था।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सात सितम्बर की रात 24 वर्षीय पारस अपने दोस्त अनुराग के साथ ब्लॉक चौक पर खड़ा था। इसी दौरान प्रशांत वहां पहुंचा और दोनों से झगड़ा करने लगा। जब पारस और उसका दोस्त उसे वहां से जाने को कहने लगे, तो आरोपी भड़क गया और जेब से कैंची निकालकर पारस पर वार कर दिया। इस हमले में पारस के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

 

Next Post

पूरे देश में मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा एक साथ करने की चुनाव आयोग की योजना

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) बिहार के बाद अब चुनाव आयोग देश भर में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी कर रहा है और यह काम सभी जगह एक साथ कराने का विचार है। आयोग के एक अधिकारी ने गुरुवार को […]

You May Like