भिंड शहर में कंटेनर ने तोड़ा बैरियर, ठप हुआ यातायात

भिंड: आज रविवार सुबह लश्कर रोड से आ रहे एक कंटेनर ने बस स्टैंड के पास लगे बैरियर को तोड़ दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरियर पूरी तरह उखड़कर सड़क पर गिर गया और करीब तीन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में नगर पालिका ने टूटा बैरियर हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।नगर पालिका ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए थे।

शुरुआत में उनकी ऊंचाई अधिक रखी गई थी, जिससे कंटेनर और ट्रक आसानी से निकल जाते थे। बाद में बैरियर की ऊंचाई कम तो की गई लेकिन चेतावनी बोर्ड और संकेतक न होने से चालक बैरियर के पास सीधे पहुंच जाते और निकलने की कोशिश में फंसकर उसे तोड़ देते। यह तीसरी बड़ी घटना है जब बैरियर पूरी तरह गिरा है।

हर बार बैरियर टूटने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही शहर में शुरू हो जाती है। ट्रैफिक थाना प्रभारी राघवेंद्र भार्गव ने बताया कि अज्ञात कंटेनर चालक ने बैरियर तोड़ा है। नगर पालिका को पत्र लिखकर बैरियर दोबारा लगाने और पुख्ता इंतजाम की मांग की जाएगी। साथ ही रात के समय भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब

Sun Sep 7 , 2025
कटनी: धर्मसम्राट परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा नशामुक्ति जनांदोलन पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।आज सुबह 7 बजे, कटनी जिले के थाना रीठी अंतर्गत […]

You May Like