कटनी: धर्मसम्राट परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा नशामुक्ति जनांदोलन पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।आज सुबह 7 बजे, कटनी जिले के थाना रीठी अंतर्गत सलैया चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरी खुर्द में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा।
पकड़ी गई शराब में 4 पेटी (कुल 199 पाव देसी मसाला और प्लेन) शामिल थीं, जिन्हें मोटरसाइकिल (नंबर: MP 21 ZG 3109) से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सुरेंद्र कुशवाहा और बृजेंद्र कुशवाहा, निवासी ललितपुर (उत्तरप्रदेश) के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
संगठन का कहना है कि उनका उद्देश्य नशा, मांस, भय, भूख, भ्रष्टाचार, जातिवाद, छुआछूत और सांप्रदायिकता से मुक्त एक चेतनावान एवं चरित्रवान समाज का निर्माण करना है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस का नशामुक्ति अभियान प्रभावहीन साबित हो रहा है, और अब वे अवैध शराब व नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करेंगे
