सिंगरौली : पुलिस चौकी खुटार पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बीते शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली जप्त की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रआर सच्चिदानंद तिवारी एवं आर मनीष पाण्डेय के साथ रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सहोखर की ओर से एक नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर खुटार-करहिया की तरफ बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम करहिया स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जहां पुलिस टीम द्वारा मौके से बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर मय रेत से भरी ट्रॉली के जप्त कर पुलिस चौकी खुटार परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। उक्त मामले में अपराध के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैढ़न तथा चौकी प्रभारी अमन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
