बेखौफ बाइकर्स उड़ा रहे यातायात नियमो की धज्जियां


सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न की सड़कों पर इन दिनों बेखौफ बाइकर्स यातायात नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। एक बाइक पर चार-चार लोग सवार होकर फर्राटा भरना, तेज रफ्तार में स्टंट करना और सड़क पर हुड़दंग मचाना इनके लिए आम बात बनती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नजर नहीं आ रहा है।
कॉलेज चौराहा, यातायात चौराहा, माजन मोड़, कचनी, नवानगर, कॉन्वेंट स्कूल तिराहा और बिलौंजी मार्ग पर रात के समय चार-पांच बाइकों पर सवार युवकों के समूह तेज रफ्तार में दौड़ते दिखाई देते हैं। कभी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक भगाई जाती है, तो कभी सड़क पर खतरनाक करतब दिखाए जाते हैं। कुछ बाइकर्स सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए भी अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं।

फिलहाल इन घटनाओं से दुर्घटना होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बाइक चलाने का यह खतरनाक अंदाज किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। सड़क पर दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इधर सवाल यह है कि रात के समय सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? यदि समय रहते सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी गंभीर हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।

Next Post

डेनमार्क ओपन: एन सेयंग और एलेक्स लैनियर ने जीते महिला ओर पुरुष वर्ग के खिताब

Mon Oct 19 , 2026
कोपेनहेगन, 19 अक्टूबर (वार्ता) विश्व चैंपियन एन सेयंग और एलेक्स लैनियर ने बीडब्ल्यूएफ डेनमार्क ओपन 2026 में तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए क्रमशः महिला और पुरुष एकल खिताब अपने नाम किए। ओलंपिक बैडमिंटन स्वर्ण पदक विजेता एन को रविवार ओडेंस में खेले गए सुपर […]

You May Like