फोरव्हीलर ने कुचला, एक की मौत, दो घायल

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत नाका न. पाटन में तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति सुनीता यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुर ने सूचना दी कि ग्राम कोटखेडा तारादेही रिश्तेदारी में गये थे, वह एवं उसकी देवरानी विमला यादव 45 वर्ष व उनका छोटा बेटा जितेन्द्र यादव तीनों मोटर सायकिल से कोटखेडा से अपने गॉव सहजपुर जा रहे थे जैसे ही नाका न. पाटन में पीपल के पेड के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात 4 पहिया वाहन के चालक ने जितेन्द्र की मोटर सायकिल में टक्कर मार दी तीनो गिर पडे, उसे हाथ एवं देवरानी विमला को सिर मे चोट आ गयी, जितेन्द्र की सिर हाथ पैर में चोटे आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

Next Post

पिकनिक मनाने जा रहे थे, छोटा हाथी पलटा, दर्जन भर घायल 

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर‌। कुंडम थाना अंतर्गत जैतपुरी गांव के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब रद्दी चौकी से 15 से 20 लोग छोटा हाथी में सवार होकर खुदरी डैम पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच […]

You May Like