पुलिस की सट्टे और शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी

16 पर बाउंड ओवर, 24 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में कुल 06 गिरफ्तारी वारंट, 08 जमानती वारंट, 15 समंस जिले के विभिन्न थानों के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किए गए।

जिले के विभिन्न थानों मे कुल 24 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत 07 प्रकरणों मे 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदक के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत 06 प्रकरण मे 06 अनावेदक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले में कुल 16 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई कराई गई है।

अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना पंधाना के आरोपी गेदालाल पिता छिताराम बारेला नि. राजौरा के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/-रूपए की जप्त की गई। थाना मूँदी के आरोपी लक्ष्मण उर्फ लच्छु पिता मिश्रीलाल नायक उम्र 35 साल निवासी भैसांवा टांडा के कब्जे से 12 क्वार्टर देशी प्लेन, एक बाटल पावर बियर, 6 केन पावर बियर, 3 बियर किंगफिसर कुल कीमती 2540/- रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी अनिल पिता हरनाथ हरिजन उम्र 35 साल निवासी हनुमान घाट रामपुरी के कब्जे से देशी व अंग्रेजी शराब 37 लीटर कीमती 16500/-रूपए की जप्त की गई। थाना किल्लौद के आरोपी वंशीलाल पिता मेहताब जाति बंजारा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पाटाखाली के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती करीबन 1200/- रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

क्षेत्र में जोरों पर चल रहा सट्टा: पुलिस ने पकड़ा

 

थाना कोतवाली के आरोपी फिरोज पिता मुरार खान उम्र 62 साल निवासी कहारवाडी खंडवा के कब्जे से 12 सट्टा अंक लिखी पर्चिया, एक लीड पेन व नगदी 830/-रुपए जप्त कर कार्रवाई की गई। थाना मोघटरोड के आरोपी 1. समी उल्ला पिता जफर उल्ला उम्र 41 साल निवासी इमलीपुरा मस्जिद के सामने, 2. कलीम पिता जफर उल्ला उम्र 43 साल निवासी इमलीपुरा मस्जिद के सामने खंडवा समी उल्ला से 13 सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक पेन तथा नगदी 5100/-रुपए व आरोपी कलीम उल्ला से 18 सट्टा अंक पर्ची व एक पेन व नगदी 4950 रुपए कुल 10050/-रुपए जप्त कर कार्रवाई की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Next Post

14 और 15 जनवरी को मनेगा नगर गौरव दिवस, शहर के प्रबुद्धजनों ने दिए सुझाव

Fri Jan 3 , 2025
विधायक बोले. प्रशासनिक स्तर तक सीमित न रहें, आयोजन आमजन की हो सहभागिता   खरगोन। शहर में 14 ओर 15 जनवरी को गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस गौरव दिवस में आमजन की सहभागिता बढ़े इसको लेकर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक आयोजित कि गई। इसमें शहर […]

You May Like