गोल्ड की बात कर थमाई पीतल की माला

जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एम पी ई बी से रिटायर्ड कर्मचारी को 7 लाख का चूना लगा दिया। 15 तोला सोना गिरा हुआ मिलने का कहते हुए 7 लाख रुपये लेकर पीतल थमाकर चले गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि प्रकाश नारायण दुबे 64 वर्ष निवासी एकतानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम पी ई बी से रिटायर्ड है। घर पर बच्चों के कास्मेटिक की दुकान संचालित करते हैं, कभी कभी वह भी दुकान पर बैठता है। जब वह दुकान पर बैठा था दो लडके आये एवं बताये की हमारी मां की तबियत खराब है, हमे पैसों की जरूरत है, काम करते समय हमें सोने की गुरिया वाली माला मिली है,जिसे हम गिरवी रखना चाहते है और उसी गुरिया की माला से सोने जैसे दिखने वाले 2 गुरिया उसेे दिये और बोले की आप इन्हे चैक करा लो, उसनेे उन गुरियो को चैक कराया जो सोने के निकले। फिर उन्होने उसे फोन कर बताया की मां की तबियत खराब है, लेकर जा रहे है, आपको सोना रखना हो तो बताओ, उसने पूछा की कितना सोना है तुम्हारे पास और कितने पैसे लोगे तो उन्होने बताया की लगभग 15 तोला सोना है, हम 7 लाख रुपये चाहिये। उसने कहा कि सोना रख लूंगा, पैसा लेकर आता हूॅ। उन्होने बताया की हम दीनदयाल चौक प्रवेश गेट के पास है आप आ जाओ तो वह बैंक से पैसे निकालकर दीनदयाल चौक प्रवेश द्वार के पास पहुंचा। उक्त दोनों लडके मिले जिन्होने उसेे सोने जैसी गुरिया वाली माला दिये, उसने उन्हे 7 लाख रुपये नगद दिये, दोनों लड़के उससे 7 लाख रूपये लेकर चले गये, वह सोने जैसे गुरिया की माला लेकर घर आ गया, घर पहुंच कर उसे लगा की यह सोना नकली तो नहीं है, उसने फोन से सम्पर्क किया तो उनका फोन बंद आया, वह सोना ले जा कर ज्योति गोल्ड एन्ड सिल्वर लैब ले जाकर चैक कराया, सोने के गुरिया जैसी माला पीतल की निकली।

Next Post

शहपुरा में दो घरों के टूटे ताले, लाखों का माल ले गए चोर 

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर। शहपुरा में दो घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों का माल ले गए। पुलिस ने बताया कि अरविन्द सिंह राजपूत 53 वर्ष निवासी कैथरा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय प्राथमिक शाला नाचनखेड़ा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 29 अगस्त को सुबह लगभग 9-40बजे […]

You May Like